फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nephew killed uncle he loved aunty in pilibhit

अफेयर: 25 साल की चाची से भतीजे को हुआ प्यार, फिर बेमेल इश्क में मचा कत्लेआम; दिमाग को हिला देगी ये लव स्टोरी

Thu, 26 Oct 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Oct 2023 11:48 AM IST
सार

पीलीभीत में चाची के प्यार में अंधे भतीजे ने चाचा को ही मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजे ने चाची से फोन पर डेढ़ घंटे तक बात की। लेकिन उसे कत्ल की भनक तक नहीं लगने दी।

विज्ञापन
nephew killed uncle he loved aunty in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत जिले में चाची के प्रेम में फंसकर युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा चाची से फोन पर डेढ़ घंटे बात करता रहा था, लेकिन हत्या की भनक तक नहीं लगने दी।
विज्ञापन


एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि थाना गजरौला इलाके के गांव उगनपुर निवासी नंदलाल (28) का शव सोमवार की सुबह आठ बजे उसके खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चोटों से मौत की पुष्टि हुई थी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस ने नंदलाल के भतीजे आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें आकाश ने अपने चाचा नंदलाल की हत्या करने की बात स्वीकारी। आकाश ने पूछताछ में बताया कि उसके अपने चाचा नंदलाल की पत्नी से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में हुआ था दोनों में विवाद 
करीब एक वर्ष पहले चाचा को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी लगी तो दोनों में विवाद भी हुआ। घटना वाली रात में दोनों के बीच घर के बाहर कहासुनी होने लगी थी, तभी आकाश ने चाचा के सिर पर डंडा मार दिया। डंडे के तेज प्रहार से नंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
 

इतना ही नहीं चाचा की हत्या करने के बाद आकाश रात में घर आकर सो गया। थोड़ी देर बाद वह उठकर देखने भी गया तो नंदलाल का शव वहीं पर पड़ा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया।

 

रुद्रपुर में नौकरी करता था नंदलाल 
मृतक नंदलाल उत्तराखंड के रुद्रपुर की एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। उसकी पत्नी बरखेड़ा के गांव दौलापुर स्थित मायके में रहती है। घटना से तीन दिन पूर्व नंदलाल अपने गांव आया था, लेकिन चाची के प्यार में अंधे भतीजे ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed