फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepal elephants returned to their old path after one and a half month, got relief

Pilibhit News: डेढ़ माह बाद पुराने रास्ते पर लौटे नेपाल हाथी, मिली राहत

Fri, 28 Mar 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 28 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Nepal elephants returned to their old path after one and a half month, got relief
कलीनगर। माला रेंज के जंगल में डेढ़ माह से डेरा जमाए दो नेपाली हाथी पुराने रास्ते पर लौट गए। शुक्रवार को बाइफरकेशन के नजदीक से हाथी फीडर नहर को पारकर बराही के जंगल में पहुंचे। हाथियों के लौटने से माला रेंज के स्टाफ के साथ जंगल से सटे गांव के ग्रामीणाें ने भी राहत महसूस की है।
विज्ञापन

नेपाल के दो हाथी झुंड से भटककर माला रेंज के जंगल में पहुंच गए थे। करीब डेढ़ माह पूर्व से माला रेंज के जंगल में डेरा जमाए ये हाथी रात होते ही जंगल से बाहर निकलकर किसानों की फसलों को रौंद रहे थे। डेढ़ माह से यह सिलसिला जारी था।
विज्ञापन

बढ़ती सक्रियता को देखते हुए विभाग की कई टीमें हाथियों की निगरानी में जुटी थीं, लेकिन हाथी लौटने का नाम नहीं ले रहे थे। इधर बृहस्पतिवार को हाथी पुराने रास्ते पर लौटने लगे। माला से निकलकर महोफ के जंगल में पहुंचे हाथी शुक्रवार को फीडर नहर को पारकर बराही के जंगल में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइफरकेशन के नजदीक से निकले हाथियों का लोगों ने वीडियो भी बनाया। इधर, हाथियों के लौटने से माला रेंज के स्टाफ के साथ गजरौला क्षेत्र के लोगों ने राहत महसूस की है। बराही रेंज के रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को हाथियों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संभावना है कि हाथी शारदा नदी को पार कर पुराने रास्ते पर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed