फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   nehru park open from 21 june

टीकाकरण कराने वालों को नेहरू पार्क में मिलेगा निशुल्क प्रवेश

Fri, 18 Jun 2021 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
nehru park open from 21 june
शहर के नेहरू पार्क में व्यवस्थाएं चेक करते डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। 21 जून को योग दिवस के अवसर पर नेहरू पार्क को दोबारा खोला जाएगा। डीएम पुलकित खरे ने पार्क की साफ सफाई, पेड़ों की छंटनी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। यही नहीं योग दिवस से पार्क में नि:शुल्क योग कार्नर संचालित करने पर भी सहमति बनी। डीएम ने कहा कि टीकाकरण कराने वाले व्यक्ति को 30 जून तक पार्क में नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने पर नेहरू पार्क को बंद कर दिया गया था। अब इसे दोबारा शुरू कराया जा रहा है। इसके संचालन के लिए डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम ने पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर पूर्व में दिए गए निर्देशों पर हुए कार्य का निरीक्षण किया। अमृत योजना के तहत कराए काम भी देखे। ईओ से कहा कि परिसर में लगे फाउंटेन फेन को चेक कर लें, ताकि कोई कमी आ गई हो तो दूर कराई जा सके। सीसीटीवी कैमरे, म्यूजिक सिस्टम, पेयजल, कूडादान आदि सभी चीजों को गहनता से दिखवा लें। पवन चक्की की मरम्मत कराकर सेल्फी प्वांइट के रूप मेें विकसित करने और वोटिंग तालाब के जल निकासी का स्टीमेट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अरूण कुमार, ईओ सुरेंद्र प्रताप मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed