फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   My master has come, the world is set, the arrival of the government is wonderful.

Pilibhit News: मेरे आका आए हैं... सज गया जमाना, सरकार की आमद मरहबा

Fri, 29 Sep 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 29 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
My master has come, the world is set, the arrival of the government is wonderful.
बीसलपुर में निकले जुलूस ए मोहम्मदी में शमिल लोग । संवाद
पीलीभीत। जिले में पैगंबर मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जगह-जगह जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाले गए। जुलूसों में मेरे सरकार की आमद मरहबा और मेरे आका आए हैं, सज गया जमाना की सदाएं गूंजती रहीं। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। खुराफातियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमराें की मदद ली गई। आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई। घरों के साथ ही मजिस्दों और सड़कों पर बिजली की झालरों से सजावट की गई।
विज्ञापन

बुधवार रात साढ़े 10 बजे शहर के मोहल्ला भूरा खां में आस्तान-ए-हशमतिया से सज्जादानशीं मौलाना जरताब रजा खां की रहनुमाई में जुलूस निकाला गया। जुलूस मोहल्ला भूरे खां से शुरू होकर बेलों वाले चौराहा, कमल्ले चौराहा, जमुनी चौहारा, छोटी मार्केट, शाहजी मियां मजार, जामा मस्जिद, चौक बाजार, सुनहरी मस्जिद चौराहा, फीलखाना, पंजाबियान, जाटों वाला चौराहा होते हुए वापस मोहल्ला भूरे खां पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान लगभग चार स्थानों पर तकरीरें भी की गईं। मिलाद शरीफ की महफिल में उलमा ने मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की ताकीद की। जुलूस में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के साथ ही कोतवाली पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बीसलपुर। नगर में बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली से शुरू हुआ जुलूस-ए-मुहम्मदी बैंड बाजों के साथ पूरे नगर में धूमधाम से निकला। जुलूस के साथ भारी संख्या में अकीदतमंद धार्मिक नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जुलूस में आगे चल रही खुली जीप में हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी जहीर सिर पर मुए मुबारक रखकर बैठे थे।
रास्ते में कई जगह जुलूस में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था थी। निर्धारित मार्गों से होकर जुलूस दोपहर में गाजी कमाल शाह मियां की मजार पर पहुंचा। वहां मुए मुबारक की जियारत कराई गई। इसके बाद जुलूस दोबारा मोहल्ला हबीबुल्लाह खां शुमाली पहुंचकर समाप्त हो गया। जुलूस की कयादत जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना खुर्शीद ने की। गांव रसिया खानपुर और मीरपुर वाहनपुर में भी जुलूस निकाला गया।
अमरिया। कस्बे एवं तहसील क्षेत्र में भी बारहवीं शरीफ के जुलूस निकाले गए। घरों एवं सड़कों पर रोशनी के विशेष इंतजाम किए गए। अकीकतमंदों ने घरों में चिराग व मोमबत्ती जलाकर फातेहा की। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तमाम लोग कस्बे की जामा मस्जिद में एकत्र हुए। इसके बाद हाफिज़ अब्दुल माजिद के नेतृत्व में जुलूस-ए-मुहम्मदी जामा मस्जिद से शुरू होकर नेशनल हाईवे पर पहुंचा, यहां से नाहर पुल कैंचूटांडा तक गया।

यहां कैंचूटांडा के लोग भी जुलूस में शामिल हुए। जुलूस वहां से वापस होकर खजुरिया मज़ार से आगे धर्म कांटे के पास पहुंच कर समाप्त हो गया। इस मौके पर मौलाना तारिक रज़ा मिस्बाही, मौलाना इंतखाब अहमद, मौलाना एजाज़ अहमद, कारी सलीक अहमद,हाजी अब्दुल कदीर समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed