फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   murder

पुलिस ने बरामद किया तमंचा, मगर वजह नहीं पता लगा पाई

Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
murder
पीलीभीत। किसान के खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने के मामले में दूसरे दिन भी परिवार वालों की चुप्पी के चलते वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस ने मृतक के घर पहुंचकर परिजन से काफी देर तक बात की। फिर खुदकुशी को इस्तेमाल किया तमंचा और खोखा कारतूस कब्जे में लिया।
विज्ञापन

अमरिया थाना क्षेत्र के गांव हेतमडांडी निवासी 37 वर्षीय किसान गुरप्रीत सिंह ने शनिवार रात खुद को कमरे में बंदकर तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जिला अस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया था। फिर परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस मामले में गांव में आर्थिक दिक्कतों के चलते खुदकुशी की चर्चा तेज रही थी। मगर परिवार ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। सोमवार को भी पुलिस तीसरी बार मृतक के घर पहुंची और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। वजह का पता लगाने के लिए तमाम सवाल किए गए, मगर परिवार वाले अनभिज्ञता जताते रहे। सिर्फ कुछ दिनों से परेशान रहने की बात कही गई। कर्ज और आर्थिक दिक्कत को लेकर इनकार किया जाता रहा। पुलिस ने मृतक के कमरे से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद कर कब्जे में लिया। एसओ अमरिया उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की गई तो कर्ज न होने की बात समाने आई है। परिवार वाले कुछ नहीं बता पा रहे हैैं। किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed