{"_id":"6b0b340e1d3be52f2206391f","slug":"murder-case-registered-against-three-individuals-following-court-order-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-174341-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Sun, 29 Nov 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 29 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया। पति की मौत को आत्महत्या बताने पर सवाल उठाते हुए पत्नी ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसके पति की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को कमरे में फंदे पर लटका दिया गया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी नत्थो देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 26 अगस्त 2026 को वह अपने मायके ग्राम मैदना गई हुई थीं। इसी दौरान शाम को सूचना मिली कि उनके पति किशन लाल ने फंदे से लटककर जान दे दी है। वह बच्चों को लेकर घर पहुंचीं तो पुलिस शव का पंचनामा भर चुकी थी। महिला का कहना है कि ग्रामीणों ने बताया कि किशन लाल के दोनों पैर जमीन से लगे हुए थे और शरीर टेढ़ी अवस्था में लटका था। इस बात का उल्लेख पंचनामे में भी होने का दावा किया गया है।
महिला ने गांव के ख्याली राम, राम लखन और डालचंद पर पति की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन लोगों ने किशन लाल का मकान और झोपड़ी अपने नाम लिखवा ली थी, लेकिन उसके रुपये नहीं दिए थे। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उसके मौके पर पहुंचने का इंतजार किए बिना जल्दबाजी में पंचनामा भरवा दिया। पीड़िता के अनुसार, उसने थाना न्यूरिया में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।