फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Multipurpose hall ready at the origin of Gomti

Pilibhit News: गोमती उद्गम स्थल पर बहुउद्देशीय हाल तैयार

Wed, 17 Apr 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose hall ready at the origin of Gomti
गोमती उद्गम स्थल पर बनाया गया बहुउद्देशीय हाल। संवाद
- फिनिशिंग का कार्य शेष, श्रद्धालुओं को मिलेगी ठहरने की सुविधा
विज्ञापन

- पर्यटन विभाग से मिली थी मंजूरी, यूपीपीसीएल ने कराया निर्माण

संंवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। पर्यटन विभाग की ओर से मंजूरी के बाद गोमती उद्गम स्थल पर शुरू हुए बहुउद्देशीय हॉल के भवन का निर्माण पूरा हो गया है। केवल फिनिशिंग का कार्य शेष है। भवन बन जाने से गोमती उद्गम स्थल आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने में सहूलियत मिलेगी।

जनपद के माधोटांडा क्षेत्र में स्थित गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन के लिहाज से बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं का विस्तार करते हुए पर्यटन विभाग की ओर से बहुउद्देशीय हॉल निर्माण को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

शासन ने 2.52 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के साथ ही एक करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई। कार्य की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी गई। इसके बाद हॉल का निर्माण शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य निरंतर जारी है। इधर भवन का कार्य पूरा हो गया। पुताई के बाद फिनिशिंग का कार्य होना शेष है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गोमती पर पर्यटन के लिहाज से भी लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में ठहरने की बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी। प्रोजेक्ट मैनेजर मथन सिंह का कहना है कि शेष कार्य को जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा।


000

बहुउद्देशीय हॉल में यह रहेंगी सुविधाएं



बहुउद्देशीय हॉल 200 वर्ग मीटर जगह में बनाया गया है। इसमें चार वीआईपी सूट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा तीन अतिरिक्त कमरे भी बनाए गए हैं। हॉल में लॉन और इंटरलॉकिंग भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था के लिए 15 किलोवाट का जनरेटर भी लगाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed