फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mud became a problem after the water level decreased

Pilibhit News: जलस्तर घटने के बाद मुसीबत बनी कीचड़

Fri, 12 Jul 2024 05:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 12 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Mud became a problem after the water level decreased
बीसलपुर। दो दिन तक तबाही मचाने के बाद अब बाढ़ का पानी कम होने लगा है। हालांकि, जलस्तर कम होने के बाद अब कीचड़ लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। बरेली, खुदागंज और फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर जलभराव के चलते अब भी आवागमन ठप है। वहीं, कई अन्य मार्ग क्षतिग्रस्त होने से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व देवहा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बीसलपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों और खेतों में घुस गया था। इससे करीब 33 गांव प्रभावित हुए हैं। यहां करीब दो लाख की आबादी रहती है। बृहस्पतिवार को बाढ़ का पानी घटने लगा। इसके बाद लोग कीचड़ की सफाई करते दिखे। वहीं, पीलीभीत, बिलसंडा, दियोरिया जाने वाले मार्ग पर यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन

बरेली, खुदागंज और फरीदपुर मार्ग पर अब भी पानी भरा है। इस वजह से इन मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। अनुमान है कि शुक्रवार सुबह तक इन मार्गों से भी पानी हट जाएगा। मुसली गांव के प्रधान मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के भैसटा जलालपुर के पास बाढ़ से करीब 50 मीटर सड़क कट गई है। वहीं, मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में प्रशासन ने 500 लोगों को भोजन के पैकेट दिए। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि अभी अन्य किसी स्थान से भोजन के पैकेट की मांग नहीं की गई है। तहसील के बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त मात्रा में भोजन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन साल पहले बनी पुल की एप्रोच रोड बही, यातायात प्रभावित

फोटो:: 04

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के गांव बौनी के पास स्थित कटना नदी के पुल की एप्रोच रोड बाढ़ में बह गई। इससे आवागमन प्रभावित हो गया। बौनी की प्रधान किरण गोस्वामी ने बताया कि पुल का निर्माण करीब तीन वर्ष पूर्व हुआ था। दोनों ओर एप्रोच रोड भी उसी समय बनाई गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण मानक के हिसाब से नहीं हुआ। इस वजह से सड़क बह गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed