{"_id":"42ddbfec4751916eb6eebdb5d49b6a4b","slug":"mr-fine-pinky-became-miss-farewell-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललित मिस्टर, पिंकी बनीं मिस फेयरवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललित मिस्टर, पिंकी बनीं मिस फेयरवेल
पीलीभीत
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेगबहादुर इंटर कॉलेज में हुए विदाई समारोह में सीनियर विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।
क्षेत्र के बढ़ेपुरा स्थित कॉलेज में रविवार को हुए समारोह में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने भांगड़ा, गिद्दा, ग्रुप डांस और विदाई गीत पेश किए। इस दौरान मिस्टर और मिस फेयरवेल प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें तमाम विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ललित दुबे और पिंकी भारद्वाज क्रमश: मिस्टर और मिस फेयरवेल चुना गया। प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह विर्क ने विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से बेहतर मुकाम हासिल करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षक आरबी लाल, गंगाराम, बिट्टू समेत तमाम अभिभावक मौजूद रहे।