{"_id":"62ba02825b3b276c90733fc4","slug":"mps-can-t-make-the-path-of-agniveers-easy-by-relinquishing-their-pension-pilibhit-news-bly4896577150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण का ट्वीटः अपनी पेंशन त्यागकर अग्निवीरों की राह क्या आसान नहीं कर सकते हैं सांसद?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण का ट्वीटः अपनी पेंशन त्यागकर अग्निवीरों की राह क्या आसान नहीं कर सकते हैं सांसद?
विज्ञापन
पीलीभीत। अग्निपथ योजना पर सांसद वरुण गांधी के ट्वीट का सिलसिला जारी है। सांसद ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि भारत की महान जनता ने कभी स्वच्छता के लिए टैक्स दिया तो कभी जरूरतमंदों को गैस मिले इसलिए, अपनी सब्सिडी छोड़ी। इस त्याग भाव से प्रेरणा लेकर क्या हम सभी देशभक्त सांसद अपनी पेंशन का त्याग कर सरकार का ‘बोझ’ कम नहीं कर सकते? अग्निवीरों को पेंशन की राह आसान नहीं कर सकते?
वरुण गांधी ने इससे पहले लिखा था कि अल्पावधि की सेवा करने वाले अग्निवीर पेंशन के हकदार नहीं हैं तो जनप्रतिनिधियों को यह सहूलियत क्यों मिल रही है? राष्ट्र रक्षकों को पेंशन का अधिकार नहीं है तो मैं भी खुद की पेंशन छोड़ने को तैयार हूं। सांसद ने जनप्रतिनिदियों से सवाल किया था कि क्या हम विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह सुनिश्चित नहीं कर सकते कि अग्निवीरों को पेंशन मिले। उन्होंने पहले ही कहा है कि सैन्य अभ्यर्थियों के संघर्ष में वह उनके साथ हैं लेकिन धैर्य से काम लें और ‘लोकतांत्रिक मर्यादा’ बनाए रखते हुए ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाएं। ‘सुरक्षित भविष्य’ हर युवा का अधिकार है। संवाद