{"_id":"685aa7594539ad30060470e5","slug":"mother-and-daughter-planting-paddy-were-attacked-with-sharp-weapons-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138403-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धान की रोपाई कर रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धान की रोपाई कर रही मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव की घटना, पुलिस ने दर्ज की नामजद रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। खेत में धान की रोपाई कर रहीं मां-बेटी पर छह से अधिक आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर पर बंका लगने से मां-बेटी गंभीर घायल हो गईं। बचाने आए परिजनों को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया संतोष निवासी निर्मला देवी ने माधोटांडा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 23 जून की दोपहर को वह अपने खेत पर धान की रोपाई करा रही थी। इस दौरान राकेश कुमार, अमित, कमलेश, सुमन समेत चार-पांच अन्य लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे।
आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसपर, उसकी पुत्री पल्लवी, सास रामबेटी, ननद सुनीता, सरोज व हिमांशू पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। सिर पर बांका लगने से वह और पुत्री पल्लवी गंभीर घायल हो गए। अन्य लोग भी घायल हुए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
--
रंजिशन घर में घुसकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
कलीनगर। आरोपियों ने पानी निकास की रंजिश में गांव हरीपुर निवासी लालाराम के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। बचाने आए परिजनों को भी आरोपियों ने पीटा। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी लालाराम ने माधोटांडा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही बाबूराम, धर्मेंद्र, सेवाराम, मुकेश, गंगासरन, अजय पाल, प्रकाश चंद्र, सोमवती उसकी जगह से निकास को लेकर रंजिश मानते हैं। इसी रंजिश के चलते 19 जून की रात करीब नौ बजे आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की।
विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आए। जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी, बहन और माता-पिता को भी आरोपियों ने पीटा। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद