फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Moolchand Dharamshala should be developed on the lines of Ayodhya and Haridwar

Pilibhit News: अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर हो मूलचंद धर्मशाला का विकास

Fri, 30 Aug 2024 05:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Moolchand Dharamshala should be developed on the lines of Ayodhya and Haridwar
पीलीभीत। अखिल भारत हिंदू महासभा ने स्टेशन मार्ग स्थित 100 साल पुरानी एकमात्र मूलचंद धर्मशाला की जीर्ण-शीर्ण स्थिति में सुधार के प्रयास शुरू किए हैं। इसको लेकर महासभा ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जिसमें धर्मशाला की देखरेख करने और ठीक कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि शहर में रेलवे स्टेशन चौराहे के समीप सिविल लाइन साउथ में 100 साल से अधिक पुरानी मूलचंद धर्मशाला है। यह अंग्रेजों के समय की बनी हुई है जोकि काफी मजबूत है। धर्मशाला को अयोध्या एवं हरिद्वार आदि स्थलों पर बनी धर्मशालाओं की तर्ज पर विकसित किया जाए।
विज्ञापन

जिससे बाहर से घूमने व इलाज के लिए शहर आने वाले लोगों को कम मूल्य में रहने के लिए स्थान प्राप्त हो सके। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नगरपालिका के माध्यम से शहर में-जगह जगह सेल्फीप्वाइंट और सुंदरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तर्ज पर जरूरी है कि 100 साल पुरानी धरोहर को नगरपालिका अपने संरक्षण में लेकर उसका भी कायाकल्प करे। पालिकाध्यक्ष डाॅ. आस्था अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि मूलचंद धर्मशाला को हैरिटेज होटल के रूप में विकसित करने के लिए टूरिज्म विभाग में प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अमन संजोग, सर्वेश कश्यप, चेतन श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed