फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Monkeys ran the student, fell from the roof, condition critical

छात्रा को बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरी, गंभीर

Wed, 31 Aug 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Monkeys ran the student, fell from the roof, condition critical
गजरौला (पीलीभीत)। गजरौला में कक्षा दसवीं की छात्रा कुमकुम का दुपट्टा खींच कर बंदर छत पर ले गया। दुपट्टा छुड़ाने के लिए छात्रा छत पर गई तो बंदरों ने उसे दौड़ा दिया। इससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बरेली के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी शकील खान की पुत्री कुमकुम कक्षा दसवीं की छात्रा है। सोमवार को सुबह वह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान एक बंदर उसका दुपट्टा खींच ले गया। अपना दुपट्टा छुड़ाने के लिए छात्रा छत पर गई थी, तभी छत पर बैठे अन्य बंदर टूट पड़े। इससे वह डर गई और खुद को बचाने के लिए भागी।
विज्ञापन

इसी दौरान वह सिर के बल छत से नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिवार वाले छात्रा को पीलीभीत अस्पताल लेकर आए। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। इस पर परिवार वालों ने छात्रा को एसआरएमएस भोजीपुरा में भर्ती कराया। जहां छात्रा का हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों के आतंक के परेशान लोग
कस्बे में बंदरों का आतंक लंबे समय से हैं। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। छतों पर सुखाने के लिए टांगे जाने वाले कपड़ों को भी फाड़ देते हैं। बच्चों का भोजन करना दुश्वार हो गया है। लोगों ने कई बार वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की। इसके बाद भी बंदरों को पकड़ने की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। आए दिन बंदर बच्चों को दौड़ने व काटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed