{"_id":"591c7dbb4f1c1bd520f23267","slug":"model-of-solution-day-system-will-be-implemented-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लागू होगा मॉडल ऑफ समाधान दिवस सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लागू होगा मॉडल ऑफ समाधान दिवस सिस्टम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 17 May 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जन शिकायतों में पर्ची सिस्टम लागू करने के बाद एसपी देवरंजन वर्मा ने थाना दिवस को प्रभावी बनाने की योजना तैयार की है। जिले में मॉडल ऑफ समाधन दिवस सिस्टम लागू किया जा रहा है। आगामी समाधान दिवस से इसे लागू किए जानो की तैयारी है। हर महीने पहले और तीसरे शनिवार को थानों पर जन सुनवाई के लिए थाना दिवस लगता है। शासन ने इसका नाम बदलकर थाना समाधान दिवस कर दिया है। अधिकांश इसमें जगह जमीन संबंधी विवाद आते हैं। मगर इनका प्रभावी निस्तारण नहीं हो पाता, साथ ही एक बार झगड़ा समाप्त होने के कुछ दिन बाद ही दुबारा खुराफात होने लगती है। इस पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में पीलीभीत मॉडल ऑफ समाधान दिवस लागू किया जा रहा है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 14 थानों के अंतर्गत 104 पुलिस चौकियां व हल्के हैं। प्रत्येक चौकी इंचार्ज को उसके क्षेत्र का समाधान प्रभारी बनाया गया है। साथ ही बीट के सिपाहियों व लेखपाल को सदस्य बनाया गया है। थाना दिवस में शिकायत आने पर संबंधित क्षेत्र के समाधान प्रभारी के नेतृत्व में टीम मौके पर जाएगी और शिकायत की जांच कर निस्तारण करेगी। इस दौरान मोबाइल से वीडियो व फोटोग्राफी करेगी। दोनों पक्षकारों से बातचीत भी की रिकार्ड की जाएगी। कार्रवाई के बाद चौकी इंचार्ज इसकी रिपोर्ट तुरंत इसके लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देंगे।
विज्ञापन