{"_id":"5ebed7658ebc3e909d5b7b4d","slug":"mla-guner-dismiss-pilibhit-news-bly4059684119","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़फोड़ करने के आरोपी गनर को विधायक ने हटवाया, दूसरा दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोड़फोड़ करने के आरोपी गनर को विधायक ने हटवाया, दूसरा दिया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। ठेकेदार के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोपी गनर को बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत ने अपनी सुरक्षा से हटवा दिया। अफसरों ने उन्हें दूसरा गनर उनकी ड्यूटी में लगा दिया है। वहीं इस बीच आरोपी गनर ने ठेकेदार पर ही उसका सामान न देकर झगड़ा करने का आरोप लगा दिया। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को बुलाकर विवाद की जानकारी करने की बात कही है।
सिमरौली गांव के रहने वाले पावर कॉरपोरेशन के ठेकेदार रामबहादुर ने बृहस्पतिवार को पुलिस तहरीर देकर यह कहा था कि गनर चंद्रमणि कुमार उनके साथ 2018 से साझेदारी में बिजली पोल लगाने का काम ठेके पर कर रहे हैं। इसी काम में 1.38 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर उसका गनर से विवाद चल रहा है। ठेकेदार रामबहादुर ने बृहस्पतिवार दोपहर विधायक के गनर पर अपने घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया था।
उधर, सिपाही चंद्रमणि का कहना है कि उसके एक रिश्तेदार की फर्म बिजली पोल लगाने का काम करा रही है। इसमें रामबहाुदर को भी साझे में काम दिया था। उसका बहुत सा सामान रामबहादुर के पास जमा है। इसी सामान को लेने जब वह उसके घर गया तो रामबहादुर और उसके परिवार वालों ने उससे अभद्रता की और झगड़ा शुरू कर दिया। इसकी सूचना उसने ही यूपी 112 पर दी थी। वहीं ठेकेदार रामबहादुर ने उल्टा उस पर ही आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
हम चाहेंगे कि इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई हो। जिसका दोष निकलता है, पुलिस उस पर कार्रवाई करे। गनर के हर काम से मेरा लेना देना नहीं है। -किशनलाल राजपूत, विधायक बरखेड़ा