फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mix tunes missing The sweetness of music

मिक्स धुनों से गुम हुई संगीत की मिठास

Sat, 30 Jan 2016 10:59 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 30 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Mix tunes missing The sweetness of music
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पद्मश्री पंडित राजेंद्र प्रसन्ना ने कहा कि पहले शास्त्रीय संगीत पर आधारित धुनों पर गीत बनते थे जो चिरजयी होते थे, लेकिन अब मिक्स धुनों के चलन ने संगीत की मिठास ही खत्म कर दी है।
विज्ञापन

स्पिक मैके संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पीलीभीत बांसुरी निर्माण के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन उन्हें अफसोस है कि यहां की बांसुरी सिर्फ मनोरंजन का साधन बनकर रह गई है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत में, विशेषकर बांसुरी, के  प्रति लोगों के बढ़ते रुझान पर प्रसन्नता जताई। पंडित प्रसन्ना ने कहा कि आज देश में बड़ी संख्या में बांसुरी वादक हैं, जो देश विदेश में अपनी सांस्कृतिक विरासत को फैला रहे हैं। संगीत को एक साधना बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें रियाज (अभ्यास) सबसे अहम् पहलू है या यूं कहें कि रियाज ही सबसे बड़ा गुरु है। आज के संगीत में धूमधड़ाका और पश्चिमी वाद्य यंत्रों के प्रयोग के सवाल पर उन्होंने कहा कि धुन संगीत की आत्मा है, लेकिन आज मिक्स धुनों के कारण संगीत से मिठास गायब हो रही है। यही कारण है कि कुछ दिन चलने के बाद गाने न जाने कहां गुम हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed