फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Memorandum submitted demanding change in timing of council schools

Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Apr 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted demanding change in timing of council schools
पीलीभीत। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को बीएसए कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। गर्मी और लू के मद्देनजर स्कूलों का समय परिवर्तन करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि ग्रामीण अंचलों में गेहूं की फसल में आग न लग जाए, इसको लेकर विद्युत आपूर्ति अक्सर बाधित रखी जा रही है। स्कूलों में पंखे लगे हैं, लेकिन बिजली आपूर्ति ठप होने से उनका फायदा नहीं मिल पा रहा। सुबह से गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, लू भी परेशान कर रही है। स्कूली बच्चों की तबीयत न बिगड़े, इसके लिए स्कूलों का समय सुबह सात से 12 बजे तक किया जाए।
विज्ञापन

उधर, शासन ने भी गर्म हवा के चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों के परिषदीय स्कूलों का समय परिवर्तन कर दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दयाशंकर, जिला मंत्री उमेश गंगवार, मरौरी ब्लॉक अध्यक्ष बाबूराम गंगवार, जितेंद्र कुमार, सुखराम, शिवओम मिश्रा, अनवर खां, गीता रानी, सुमन आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed