{"_id":"5ff0bc588ebc3e40a2104eaf","slug":"melting-occurred-in-the-morning-and-evening-sunlight-rose-in-the-afternoon-and-parked-pilibhit-news-bly432257311","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम रही गलन, दोपहर में धूप खिली तो पार्क हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम रही गलन, दोपहर में धूप खिली तो पार्क हुआ गुलजार
विज्ञापन
पीलीभीत। शनिवार की सुबह कड़ाके की सर्दी रही। दोपहर में धूप खिलने से मौसम सुहावना हो गया। बच्चे भी घरों से निकलकर पार्कों में खेलते-कूदते नजर आए। हालांकि गलन ने पीछा नहीं छोड़ा। शाम को हवा चलने से ठंड बढ़ गई।
मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। कभी कोहरा तो कभी धूप खिलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल जाती है। दिसंबर के अंतिम दिन कड़ाके की सर्दी ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी थी। रात में घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक भी लगा दिए। मगर नए साल के पहले दिन सुबह कोहरा छंटने के बाद खिली धूप ने लोगों को काफी राहत दी। शनिवार को सुबह कोहरा और बादल छाए रहे। गलन भी बनी हुई थी। दोपहर 11 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए और धूप खिली रही। मौसम भी खुशनुमा रहा। लोग भी घरों की छतों पर बैठकर धूप का आनंद लेते नजर आए। बच्चे भी घरों से निकलकर पार्कों में खेलने पहुंच गए। मगर हल्की सर्द हवा चलने से गलन ने पीछा नहीं छोड़ा। वहीं घरों से लोग खुद को गर्म कपड़ों से पैक करके ही निकले। दिन में मौसम भी सामान्य जैसा रहा। शाम को गलन दोबारा बढ़ गई।