फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Maximum 220 complaints registered related to voter list and card

Pilibhit News: वोटर लिस्ट और कार्ड से संबंधित दर्ज कीं सर्वाधिक 220 शिकायतें

Wed, 17 Apr 2024 07:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
Maximum 220 complaints registered related to voter list and card
कलेक्ट्रेट परिसर में बना कट्रोल रूम कक्ष । फाइल फोटो
सी विजिल एप पर आईं 53 शिकायतें, 41 का निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मतदाता सूची में गलतियां, नाम के साथ ही स्थान और अन्य कई खामियों को लेकर सबसे अधिक 220 शिकायतें आईं। इन शिकायतों को संबंधित नोडल के पास भेजकर निस्तारित कराया गया। वहीं सी-विजिल एप पर 53 शिकायतें आईं। इनमें 41 का निस्तारण किया गया। शेष फर्जी होने पर खारिज कर दी गईं।
लोकसभा चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम को बनाया गया है। शिकायत दर्ज कराने के लिए नंबर जारी किए गए। लोगों ने आचार संहिता से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिनका निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया सी-विजिल एप पर अब तक 53 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें अधिकतर आचार संहिता से संबंधित शिकायतें थी। 41 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। फर्जी मिलने पर अन्य शिकायतों को खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन 1950 पर 68 शिकायतें आईं थीं। इसमें वोटर आईडी और नाम से संबंधित शिकायतें थी। संबंधित क्षेत्र के बीएलओ को बताकर निस्तारण कराया गया है। एनजीएसपी एप पर भी 220 शिकायतें आईं थीं। इसमें अलग-अलग शिकायतें मतदाताओं को लेकर थीं। इनका भी निस्तारण किया गया। यह शिकायतें ऑनलाइन आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed