फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Massive overhaul of Drogaon

बड़े पैमाने पर दरोगाओं का फेरबदल

Fri, 18 Sep 2015 11:13 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Fri, 18 Sep 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन

जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त बनाने के उद्देश्य से नवागत एसपी जवाहर ने बड़े पैमाने पर दरोगाओं, हेड कांस्टेबल प्रोन्नत और कांस्टेबलों को इधर से उधर किया है। उन्होंने सिविल लाइन चौकी इंचार्ज राकेश कुमार को रिवर्ट कर पुलिस लाइन में तैनात किया है। उधर अंबेडकर नगर से स्थानांतरित होकर आए सीओ ब्रहमपाल सिंह को पुलिस लाइन का सीओ बनाया है।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हरीराम त्रिपाठी को एसएसआई पूरनपुर से एसएसआई गजरौला, शहर कोतवाली से एसएसआई शमशाद अहमद को एसएसआई पूरनपुर, भुवनेश कुमार गौतम को थाना सुनगढ़ी से एसपी पेशकार, पुलिस लाइन से दुर्गा सिंह को सिविल लाइन पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया है। सिविल लाइन चौकी प्रभारी राकेश कुमार सिंह को रिवर्ट कर पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।
विज्ञापन

खकरा चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह अब मझोला चौकी इंचार्ज होंगे। शाहगढ़ चौकी प्रभारी पान सिंह को इसी पद पर रमनगरा पुलिस चौकी भेजा है। कलीनगर पुलिस चौकी प्रभारी रामनाथ को रिवर्ट कर कोतवाली बीसलपुर, थाना अमरिया से राकेश पांडेय को थाना सुनगढ़ी भेजा है। थाना सुनगढ़ी से रहमत खां अब भिखारीपुर पुलिस चौकी प्रभारी होंगे। सुरेंद्रपाल सिंह को भिखारीपुर चौकी प्रभारी पद से हटाकर थाना सुनगढ़ी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललौरीखेड़ा चौकी प्रभारी रीमवीर अब खकरा चौकी इंचार्ज होंगे। सुनगढ़ी से मनोज यादव को ललौरीखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया है। सुनगढ़ी से श्रीपाल को चुनाव सेल, पुलिस लाइन से सत्येंद्र को थाना माधोटांडा और कोतवाली बीसलपुर से घनश्याम को थाना अमरिया भेजा है। इसके अलावा 17 हेड कांस्टेबल प्रोन्नत (एचसीपी) चार हेड कांस्टेबल और 46 कांस्टेबलों को इधर से उधर किया है।


दो दरोगा हेड कांस्टेबल बने
आरक्षण में प्रोन्नत पाकर दरोगा बने सुरेंद्रपाल सिंह और अरविंद आचार्य हेड कांस्टेबल हो गए। दरोगा सुरेंद्र भिखारीपुर पुलिस चौकी और अरविंद आचार्य थाना सुनगढ़ी में तैनात थे। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह ने बताया कि सुरेंद्र पाल को सिविल पुलिस से पीएसी में हेडकांस्टेबल पद पर भेजा गया है। वहीं हेडकांस्टेबल बने अरविंद कुमार आचार्य फिलहाल थाना सुनगढ़ी में ही तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed