{"_id":"65020784d49acdbf45073615","slug":"married-womens-photos-were-edited-and-made-obscene-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4118-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता के फोटो एडिट कर बना दिए अश्लील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता के फोटो एडिट कर बना दिए अश्लील
Thu, 14 Sep 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शादीशुदा महिला के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कासगंज के रहने वाले युवक ने बताया कि पांच माह पूर्व उसकी शादी मोहल्ला सुनगढ़ी की युवती से हुई थी। युवती के पिता मोहल्ले में ही दुकान पर काम करते हैं। वहां पास में ही रहने वाले अभिषेक पाल, अक्षित व राजन ने उसकी पत्नी के शादी से पूर्व फोटो खींच लिए। शादी के बाद युवकों ने फोटो को एडिट कर अश्लील बना दिया और फेसबुक व इंस्टाग्राम पर गानों के साथ अपलोड कर दिया।
युवक ने सुनगढ़ी थाने जाकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।