फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman raped by taking her to Delhi on the pretext of work

Pilibhit News: काम के बहाने दिल्ली ले जाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Married woman raped by taking her to Delhi on the pretext of work
कलीनगर। एक युवक ने विवाहिता को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। बाद में काम दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने की बात कहकर विवाहिता से उसके पति को तलाक दिला दिया। अब युवक शादी से इन्कार कर रहा है। बृहस्पतिवार को युवती माधोटांडा थाने पहुंची और तहरीर दी। दिन भर थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही।
विज्ञापन


माधोटांडा थाने पहुंची पूरनपुर क्षेत्र की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। तीन माह पहले थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से उसका संपर्क हुआ। मदद करने का आश्वासन देकर युवक उसे दिल्ली ले गया। जिंदगी साथ बिताने का झांसा देकर तीन माह तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवक के कहने पर एक सप्ताह पूर्व युवती ने पति से तलाक ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद जब युवक से शादी करने की बात कही। तो युवक ने इनकार कर युवती से दूरी बनाना शुरू कर दी। युवती के संपर्क करने पर युवक टालमटोल करने लगा। बुधवार को युवती परिजनों के साथ थाना माधोटांडा पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक से शादी करने की बात कही। पुलिस गांव पहुंचकर युवक को पकड़कर थाने लाई। दोनों पक्षों की ओर से काफी लोग पहुंच गए। दिनभर शादी को लेकर बातचीत चलती रही। देर शाम तक थाने के बाहर भीड़ जमा रही। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले में युवती की ओर से जानकारी देने के बाद युवक को बुलाया गया था। युवती शादी की बात पर अड़ी है। युवक पक्ष के लोग बातचीत कर रहे हैं। अगर युवक राजी नहीं होता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed