फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sat, 19 Jul 2025 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
घुंघचाई। जनकापुर गांव निवासी विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बंडा थाना क्षेत्र के गांव इंदलपुर निवासी लीलावती पत्नी जगदीश ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गायत्री देवी (32) का विवाह वर्ष 2014 में घुंघचाई थाना के गांव जनकापुर निवासी विजय के साथ किया था। शादी के बाद से ही उनकी पुत्री के साथ पति आए दिन मारपीट करता था। इसकी सूचना विवाहिता ने अपने मायके वालों को दी थी। आरोप है कि 18 जुलाई को ससुरालियों ने पहले विवाहिता को पीटा।
विज्ञापन

इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में मायके वालों को पुत्री के जहर खाने की सूचना दे दी। मामले की सूचना पर घुंघचाई थाना पुलिस के अलावा नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड यूनिट टीम ने पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता लग सकेगा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed