फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies, in-laws accused of murder

Pilibhit News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 16 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, in-laws accused of murder
बरखेड़ा। विषाक्त पदार्थ खा लेने से विवाहिता की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का ससुरालियों पर आरोप लगाया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन


घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव फूटा कुआं कुरिय्या की है। गांव रायपुर निवासी शिव कन्या (25) की शादी चार साल पूर्व फूटा कुआं कुरिय्या गांव निवासी मुनेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शुक्रवार की शाम शिव कन्या ससुराल में थी। बताया जाता है कि इस दौरान विषाक्त पदार्थ खा लेने से उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी पर पति समेत ससुराल के लोग उसे एंबुलेंस की मदद से पहले सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे। उन्होंने ससुरालियों पर विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed