{"_id":"65cfd1e3cd3f6f2730031ec7","slug":"markets-opened-in-cities-and-towns-shops-remained-closed-during-mathna-japati-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-346018-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर और कस्बों में बाजार खुला, मथना जपती में बंद रहीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर और कस्बों में बाजार खुला, मथना जपती में बंद रहीं दुकानें
विज्ञापन
पीलीभीत। किसानों के भारत बंद के आह्वान का जिले में कुछ खास असर नहीं दिखा। शहर और कस्बों में बाजार खुले रहे। सिर्फ सिख बहुल गांव मथना जपती में दुकानें बंद रहीं। पूरनपुर में किसान और मजदूर संगठनों ने ज्ञापन सौंपा। पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बताया कि भारत बंद का जिले में कोई असर नहीं रहा । व्यापारियों का इससे कोई मतलब नहीं है और हमारे संगठन से भी किसी तरह का निर्देश नहीं मिला। कहीं भी बाजार बंद नहीं किया गया। उधर, अमरिया व मझोला में साप्ताहिक बंदी के चलते बाजार बंद रहा।
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के सिख बहुल गांव मथना जपती में बाजार बंद रखा गया। भाकियू टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराया। गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि किसानों के सहयोग से संगठन के नेतृत्व का जो आदेश होगा उसपर अमल किया जाएगा। इस दौरान बलजीत सिंह, नानक सिंह व जमुना प्रसाद समेत पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं कलीनगर और माधोटांडा कस्बे में भारत बंद का बिल्कुल असर नहीं रहा।
विज्ञापन
बीसलपुर। भारत बंद का असर नहीं दिखा। नगर, मधवापुर, मानपुर, टिकरी, जोगीठेर, जसोली, भड़रिया मोड़, चुर्रासकतपुर, रढ़ैता, अमृता खास, खनंका, गुलैंदा, खरगापुर, बौनी आदि स्थानों का बाजार पूरी तरह से रोज की तरह खुला। संवाद
-
नायब तहसीलदार को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन
पूरनपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित को सौंपा।
प्रदर्शन के बाद हुई सभा में किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव अफरोज आलम ने कहा कि चार दिनों से हजारों किसान दिल्ली जाने के लिए पंजाब, हरियाणा बॉर्डर पर डटे हैं। शत्रु मानकर उनपर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। भाजपा सरकार किसान विरोधी है।
देवाशीष राय ने कहा कि सरकार के हाल में पेश किए गए बजट में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो मनरेगा मजदूरों की 200 दिन काम और छह सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग भी पूरी नहीं की गई।
सभा में देवीदयाल, सईद खां, आदर्श वर्मा, विपिन, मुकेश, इलियास, धीरज कुमार आदि मौजूद रहे। सभा के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीदार को सौंपा गया। संवाद