भतीजे की करतूत: मायके में रह रही शादीशुदा बुआ को बेचा, फूफा ने अदालत ने लगाई गुहार, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी शादीशुदा बुआ को गैरमर्द के हाथों बेच दिया। अदालत के आदेश पर महिला के पति की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने मायके में भतीजे के घर रह रही पत्नी को बेचने और खरीदार पर उसे बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर महिला के भतीजे समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी हजारा थाना के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। उसके चार पुत्री और एक पुत्र है। पत्नी मायके में अपने भतीजे के घर कुछ दिन पहले गई थी। जब पत्नी को बुलाने गया। तब भतीजे ने उसे भेजने से मना कर दिया।
खरीदार ने पत्नी को बंधक बनाकर रखा
अगले दिन दोबारा पुत्री और भाई के साथ पत्नी को लेने गया। इस बार भी भतीजे ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया। महिला के पति का आरोप है कि भतीजे ने श्याम सिंह, कश्मीर सिंह, छिन्दो कौर के साथ मिलकर उसकी पत्नी को सेवा सिंह बेच दिया। सेवा सिंह ने उसकी पत्नी को बंधक बनाकर रखा हुआ है।
Umesh Pal Hatyakand: रसूख और रिश्वत के दम पर चलता है बाहुबलियों का सिक्का, जेल में अशरफ के लिए ताक पर रखे नियम
हजारा एसओ मनोज मिश्र ने बताया कि अदालत के आदेश पर महिला के पति की ओर से आरोपी संदीप सिंह, उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के थाना सितारगंज के गांव कसमौल निवासी कश्मीर सिंह, सेवा सिंह, सितारगंज के रतनफार्म निवासी छिन्दो कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।