{"_id":"6422a39e0e8a1191990cdd77","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-in-pilibhit-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक के पैर, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आने से कटे युवक के पैर, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान
Tue, 28 Mar 2023 01:52 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:52 PM IST
सार
न्यूरिया क्षेत्र के गांव गिद्धौर निवासी राजमिस्त्री मंगलवार सुबह पैदल काम पर जा रहा था। रेलवे लाइन से गुजरते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के थाना न्यूरिया क्षेत्र में टांडा बिजैसी गांव के निकट रेलवे ट्रैक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
न्यूरिया क्षेत्र के गांव गिद्धौर निवासी बब्लू ने बताया कि उनके बहनोई गांव निवासी सुनील कुमार (35) राजमिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पास के ही गांव में काम करने के लिए पैदल जा रहे थे। टनकपुर पीलीभीत रेल लाइन पर टांडा बिजैसी गांव के पास रेलवे ट्रैक को पार करते हुए सुनील ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर घायल होकर ट्रैक के पास ही गिर गया। हादसे का चलते ही गार्ड ने ट्रेन रुकवा दी।

Bareilly: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर नीलगाय से टकराई बाइक, भाई-बहन की मौत, आठ साल का मासूम घायल
विज्ञापन
युवक के दोनों पैर कट गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को न्यूरिया सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्री और एक पुत्र है। मौत के बाद परिजन बदहवास हैं।