फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Malaria department team found dengue larvae in Bamanpuri

Pilibhit News: मलेरिया विभाग की टीम को बमनपुरी में मिला डेंगू लार्वा

Fri, 27 Oct 2023 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Malaria department team found dengue larvae in Bamanpuri
पूरनपुर। मोहल्ला बमनपुरी निवासी कपिल गुप्ता की बुधवार को बुखार से मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को मलेरिया विभाग की टीम जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी के नेतृत्व में बमनपुरी में पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने कपिल गुप्ता के घर में रखे फ्रिज और कूलर के पानी की जांच की। जांच में फ्रिज में नीचे भरे पानी और छत पर रखे कूलर में डेंगू मच्छर का लारवा मिला। लारवा नष्ट कराकर टीम ने एंटी लारवा का छिड़काव कराया। मोहल्ले के अन्य घरों में लगे कूलरों में भी टीम को लारवा मिला। टीम ने मोहल्ले में शिविर लगाकर लोगों की जांच की।
विज्ञापन

डीएमओ ने लोगों से घरों में फ्रिज, कूलर, गमलों आदि में लंबे समय तक पानी भरा न रखने की सलाह दी। टीम में कृष्णा दुबे, फाइलेरिया इंस्पेक्टर रामस्वरूप, श्रीकृष्ण, राजीव सक्सेना, राजेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट सुशांत हलधर शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed