फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Make murderous fever , two more dead

जानलेवा बना बुखार, फिर दाो मरे

Thu, 03 Sep 2015 12:00 AM IST
अमरैयाकलां।
अमरैयाकलां। Updated Thu, 03 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
जिले में तेज बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। गांव निवासी राजेश की तीन वर्षीय पुत्री कोमल और गांव महादिया निवासी पप्पू लाल की 12 वर्षीय पुत्री पूजा देवी की बुखार से मौत हो गई। राजेश की इकलौती पुत्री की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि उनकी मासूम पुत्री कोमल को मंगलवार की शाम को बुखार ने चपेट में ले लिया था। गांव के एक चिकित्सक ने उसे दिमागी बुखार होना बताते हुए इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी। बेटी को इलाज के लिए पूरनपुर ले जा रहा था। मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोमल की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। कोमल अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री थी। राजेश ने बताया कि इससे पहले उसकी एक पुत्री की अचानक मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उधर, गांव महादिया निवासी पप्पू की 12 वर्षीय पुत्री और गांव के पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा छह की छात्रा पूजा की दो दिन पहले बुखार से मौत हो गई। पप्पू ने बताया कि दो दिन पहले उसकी पुत्री को अचानक बुखार आया। जब तक उसे इलाज को ले जाया जाता, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी  के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि गांव अमरैया में बृहस्पतिवार को टीम को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव में खसरा से पीड़ित मिले दो बच्चे
पूरनपुर। सांसद आर्दश गांव गुलडिय़ा भूपसिंह, सिमरिया ता. अजीतपुर  बिल्हा, रानीगंज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर मरीजों का परीक्षण कर दवाई बांटी। सांसद आर्दश गांव में दो बच्चे खसरा पीड़ित पाए गए।
सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि जमुनिया पीएचसी के चिकित्सक डॉ. सरजू प्रसाद के नेतृत्व में गांव गुलडिय़ा भूपसिंह में टीम भेजी गई। टीम को दो बच्चे खसरा से पीड़ित जबकि तीस बच्चे सामान्य बीमारियों से ग्रसित मिले। मरीजों का चेकअप कर दवाई बांटी गई। उन्होंने बताया कि सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा में बुधवार को फिर टीम भेजी गई है। सिमरिया मेें तीन सौ लोगों का परीक्षण कर तीस लोगों की ब्लड स्लाइड बनवाई गई। प्रधान के सहयोग से पूरे गांव में कीटनाशक का स्प्रे कराया गया है। इसके अलावा प्रभावित अन्य गांव के प्रधानों से गांव में कीटनाशक का स्पे्र कराने का आह्वान किया गया है।

जोगराजपुर। गांव रानीगंज में डॉ. छत्रपाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 106 मरीजों का परीक्षणा किया। डॉ. छत्रपाल ने बताया कि गांव में दिमागी बुखार आदि का कोई मरीज नहीं मिला। सामान्य बीमारियों के मरीज पाए गए।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed