{"_id":"6502041d0bb4b9eb8c04d3e4","slug":"majholas-srishti-stood-first-in-recitation-of-self-composed-poetry-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4099-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्वरचित कविता पाठ में मझोला की सृष्टि रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्वरचित कविता पाठ में मझोला की सृष्टि रहीं अव्वल
Thu, 14 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती विघा मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल संस्कृति महोेत्सव में मूर्ति कला में प्रतिभाग करती छात्
मझोला। नगर के चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यिक प्रश्नमंच, कला, गीत, कथा-कथन, भाषण, स्वरचित कविता पाठ, अंत्याक्षरी, मूर्तिकला, लोकनृत्य, आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें मझोला, पूरनपुर, बीसलपुर के अलावा शाहजहांपुर जनपद के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संघ चालक ओमप्रकाश गंगवार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। आचार्य पत्र वाचन में सरस्वती विद्या मंदिर मझोला के आचार्य उमेश चंद्र शर्मा ने पहला, पूरनपुर के इंदुधर दीक्षित ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में मझोला की छात्रा अंकिता देव ने प्रथम, पीलीभीत के लव कुमार ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर के आदित्य शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्वरचित कविता पाठ में सरस्वती विद्या मंदिर मझोला की छात्रा सृष्टि मौर्य ने प्रथम, आरएसआरडी पूरनपुर के अलीशान ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत के समीर प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साहित्यिक प्रश्नमंच बाल प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर जलालाबाद ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर पुवायां ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर मझोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
साहित्यिक प्रश्नमंच में सरस्वती विद्या मंदिर तिलहर ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर जलालाबाद ने द्वितीय तथा संजय सरस्वती विद्या मंदिर शाहजहांपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत्याक्षरी में सरस्वती विद्या मंदिर जलालाबाद ने प्रथम, संजय कुमार सरस्वती विद्यामंदिर शाहजहांपुर ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गीत गायन में आरएसआरडी पूरनपुर की सुप्रीति ने प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर मझोला के विकास सक्सेना ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर पुवायां के कृतार्थ मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मूर्तिकला में शाहजहांपुर के कुशल प्रथम, तिलहर के अथर्व शर्मा द्वितीय तथा सौम्या तृतीय स्थान पर रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र मल्ल, संकुल प्रमुख पीलीभीत चंद्रभान शर्मा, संकुल प्रमुख शाहजहांपुर कृष्णपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।