फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Magisterial inquiry ordered into the killing of a criminal in a police encounter.

Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के मारे जाने के मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Tue, 07 Jul 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry ordered into the killing of a criminal in a police encounter.
- 9 जुलाई से 23 जुलाई तक घटना से संबंधित साक्ष्य सहित बयान प्रस्तुत करने की तिथि निर्धारित, पप्पू हत्याकांड मामले में 27 जून को बिलसंडा क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की टीम के साथ हुई थी मुठभेड़
विज्ञापन

पीलीभीत। बिलसंडा थाना क्षेत्र में 27 जून को पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हत्या के वांछित लखीमपुर खीरी निवासी सर्वजीत की मुठभेड़ में मौत के मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया गया।
विज्ञापन

बिलसंडा कस्बे के बमरौली तिराहे पर 28 मई को हत्या की घटना हुई थी। तीन बाइकों से पहुंचे करीब आठ बदमाशों ने पहले नगर निवासी पंकज कटियार की साइकिल दुकान में पहुंचकर उसके साथ मारपीट की थी। शोर सुनकर पंकज को बचाने पहुंचे पड़ोसी कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता ने एक आरोपी को पकड़ लिया था। इसी दौरान बदमाशों में से सर्वजीत ने तमंचे से पप्पू गुप्ता को गोली मार दी थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य आरोपी सर्वजीत सिंह निवासी नई बस्ती मोहनपुर ग्रन्ट रामपुर, ग्रन्ट थाना उचैलिया जनपद खीरी भाग गया। पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था। 27 जून को बिलसंडा क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को रोका तो वह अपने साथी के साथ भागने लगा। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस और एसओजी टीम पर फायर किए। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में सर्वजीत की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा था।

इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के लिए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया गया है। एसपी सुकीर्ति माधव के पत्र पर डीएम ने यह आदेश जारी किया है। जांच अधिकारी ने घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले व्यक्तियों से बयान दर्ज कराने की अपील की है। लोग 9 जुलाई से 23 जुलाई तक अपने साक्ष्य सहित बयान प्रस्तुत कर सकते हैं। बयान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय/कार्यालय, कलक्ट्रेट पीलीभीत में दर्ज कराए जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed