{"_id":"585930004f1c1b4218e390ed","slug":"madotanda-torn-distributaries-hundreds-of-acres-of-wheat-steeped","type":"story","status":"publish","title_hn":" माधोटांडा रजबहा फटी, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधोटांडा रजबहा फटी, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल डूबी
Tue, 20 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
माधोटांडा रजबहा फटी, सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल डूबी
Link Copied
परसरामपुर गांव के समीप माधोटांडा रजवाहा रात में अचानक फट गई। इससे सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल डूब गई। सूचना मिलने पर रात में ही रजवाहा बंद करा दी गई। हालांकि अभियंता फटी रजवाहा की मरम्मत कराने में जुटे हैं। इधर नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। माधोटांडा रजवाहा में तीन किमी से आगे सौ क्यूसेक पानी पूरनपुर रजवाहा को दिया जा रहा है, जबकि 70 क्यूसेक पानी माधोटांडा रजवाहा में आगे दिया जा रहा है। बताते हैं कि रजवाहा के हेड पर सिंचाई कर्मियों की ड्यूटी रहती है, रात में कोई कर्मचारी नहीं था। इस बीच किसी ने हेड से पूरनपुर रजवाहा का फाटक बंद कर दिया। इसकी वजह से पानी का बहाव अधिक होने से माधोटांडा रजवाहा रात में गांव परसरामपुर के समीप फट गई। परसरामपुर के किसानों की सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब गई। आनन फानन किसानों ने इसकी सूचना अभियंताओं को देकर रजवाहा को बंद कराया। इधर मंगलवार को पुकलैंड मशीन से नहर को बांधने का काम जारी रहा। शारदा सागर के अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रजवाहा की मरम्मत कराई जा रही है। इस घटना के कारण की भी जांच की जा रही है।इधर नाराज किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि रजवाहा सिंचाई कर्मियों की लापरवाही से फटी है। इससे सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल पानी में डूब गई। यदि जल्द पानी नहीं निकला तो फसल चौपट हो जाएगी। किसानों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मिश्रीलाल, कुलदीप सिंह, अनवार खां, कामेश्वर सिंह, सरोज कुमार, अकरम, जसवंत सिंह, निंदर सिंह, मेजर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।