फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Machines did not reach farmers' fields and Rs 10 lakhs were spent

Pilibhit News: किसानों के खेतों में मशीनें पहुंची नहीं और खर्च हो गए 10 लाख

Sun, 01 Oct 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Machines did not reach farmers' fields and Rs 10 lakhs were spent
पीलीभीत। उद्यान विभाग में योजना के नाम पर आई धनराशि के बंदरबांट का मामला सामने आया है। इसमें ड्रिप सिंचाई के लिए आए 10 लाख रुपये को बिना किसानों के खेतों में मशीन भेजे ही ठिकाने लगा दिया गया। जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर सीडीओ ने उद्यान विभाग से पत्रावली तलब की है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग में शासन की ओर से कई योजनाओं को लेकर अच्छा खासा बजट आता है। इसी क्रम में ड्रिप सिंचाई योजना में 10 लाख से अधिक का बजट खर्च होना दिखाया गया है, लेकिन किसानों के खेत में कहीं भी मशीन नहीं लगाई गई। बल्कि आपस में मिलकर धनराशि बांट ली गई। इसके साथ ही कहा गया है कि पूर्व अधिकारी अपना ट्रांसफर हो जाने के बाद भी 50 लाख रुपये का भुगतान कर ले गए।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उद्यान विभाग को पौधारोपण के लिए वर्ष 2022-23 में 16 लाख रुपये का बजट मिला था। इसके बंदरबांट का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि पौधरोपण के लिए मिले 16 लाख रुपये को फर्जी बिल-वाउचर के माध्यम से खर्च कर आपस में बांट लिया गया है। पौध का उत्पादन नहीं किया गया। जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर सीडीओ ने उनको जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
जिला पंचायत सदस्य की शिकायत पर उद्यान अधिकारी से कराए गए भुगतान के बिल-वाउचर सहित पूरी पत्रावली तलब की है। इसकी जांच पड़ताल की जाएगी। शिकायत सही पाई जाने पर संबंधित पर कार्रवाई कर रिपोर्ट जिला अधिकारी को दी जाएगी। - धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed