{"_id":"673f87ae6e4c5bb976023016","slug":"luv-vanshika-and-arpit-won-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-125978-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लव, वंशिका और अर्पित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लव, वंशिका और अर्पित ने मारी बाजी
विज्ञापन
पीलीभीत के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग
पीलीभीत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान भाषण, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिता हुई। जिसमें लव कुमार, वंशिका अग्रवाल व अर्पित सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि एआरटीओ वीरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। पोस्टर प्रतियोगिता में चिरौंली लाल इंटर कॉलेज के लव कुमार, क्विज में आर्य कन्या इंटर कॉलेज की वंशिका अग्रवाल तो भाषण प्रतियोगिता में चिरौंजी लाल इंटर कॉलेज के अर्पित सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
एआरटीओ ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य अनीता रानी, उप प्रधानाचार्य अनीता सिंह, सुनील राम, डॉ. नवनीत, चांदनी राम, निर्मला गंगवार, बिधोतमा शर्मा आदि मौजूद रहे। समस्त प्रतियोगिताएं जनपदीय नोडल अधिकारी इंतजार खान के नेतृत्व में आयोजित हुईं।