फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lord Jagannath's chariot procession

Pilibhit News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली

Mon, 08 Jul 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's chariot procession
बीसलपुर में निकाली जगन्नाथ शोभायात्रा।संवाद
पीलीभीत। शहर में रविवार को भगवान जगन्नाथ की विशाल रथयात्रा निकाली गई। बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह फूल बरसाए गए। जगन्नाथ जी की आरती उतार कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान रथयात्रा में शामिल अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन


मोहल्ला मोहितशम खां स्थित मंदिर महाप्रभु श्री जगन्नाथ धाम से दोपहर दो बजे बारिश के बीच रथयात्रा शुरू हुई। फूलों से सजे रथ पर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के स्वरूपों को विराजमान किया गया। रथ के आगे अखाड़ा रहा। इस दौरान शिव के भजनों पर लोगों ने नृत्य किया।
विज्ञापन

रथयात्रा मोहल्ला छोटा खुदागंज, झंडेवाला चौराहा, सकटूमल का चौराहा, इमली का चौराहा, मोहल्ला साहूकारा, रंगीलाल का चौराहा, चूड़ी वाली गली, स्टेशन रोड, थाना सुनगढ़ी चौराहा, नई बस्ती चौराहा, काला मंदिर, होली का चौराहा आदि क्षेत्रों से होकर देर रात मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बीसलपुर में भी धूमधाम से निकाली गईं शोभायात्राएं
बीसलपुर। नगर में रविवार को जगन्नाथ जी की शोभायात्राएं धूमधाम से निकाली गईं। बारिश का मौसम होने के बावजूद यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।


शोभायात्रा मोहल्ला बख्तावरलाल के संतोषी माता मंदिर से शुरू होकर बड़ास्थल मंदिर तक गई। इस दौरान बड़ास्थल मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा भी इसके साथ हो गई। उसके बाद दोनों शोभायात्राएं नगर में निर्धारित मार्गों से निकाली गईं। शोभायात्राओं के आगे चल रहे ठेेले पर भगवान जगन्नाथ की मूर्ति आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। इसके साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा था।

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्राओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शाम को दोनों शोभायात्राएं संबंधित मंदिरों पर जाकर समाप्त हुईं। इस दौरान आयोजन समिति के बाबूराम शर्मा, छेदालाल जायसवाल, मिंटू शर्मा, धीरेश रस्तोगी, राजू रस्तोगी, अमन रस्तोगी, कृष्णा औतार रस्तोगी, संदीप रस्तोगी साथ में रहे। संवाद

बीसलपुर में निकाली जगन्नाथ शोभायात्रा।संवाद

बीसलपुर में निकाली जगन्नाथ शोभायात्रा।संवाद

बीसलपुर में निकाली जगन्नाथ शोभायात्रा।संवाद

बीसलपुर में निकाली जगन्नाथ शोभायात्रा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed