फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loot from petrol pump operator exposed

Pilibhit News: पेट्रोल पंप संचालक से लूट का पर्दाफाश

Sun, 18 Jun 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Loot from petrol pump operator exposed
लूट का आरोपी फुरकान।
- 71 हजार रुपये बरामद, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत / अमरिया। पेट्रोल पंप संचालक से हुई 2.91 लाख की लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 71 हजार रुपये बरामद किए हैं। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
थाना अमरिया क्षेत्र के गांव लाहौरगंज निवासी डॉ कश्मीर सिंह हरिद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। 10 जून को रोजाना की तरह वह देर शाम दिन भर का 2.91 लाख रुपये लेकर घर जा रहे थे। पंप से कुछ दूरी ही चल पाए होंगे, पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू मारकर उनसे थैला छीन लिया था।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी के अलावा अन्य टीमें गठित की थीं। पुलिस ने इस मामले में पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबियान निवासी फुरकान पुत्र वसीम शम्सी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से पुलिस ने 71 हजार रुपये भी बरामद किए है। जबकि उसका एक साथी फरार है। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया है कि एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी के लिए पुलिस संभावित जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अमरिया कमल सिंह ने बताया कि फुरकान पर लूट, चोरी, एनडीपीएस, गैंगस्टर आदि के 19 मुकदमे हैं। फुरकान ने अपने साथी बहेड़ी के चाडो पिपरिया गांव निवासी शानू के साथ मिलकर लूट की थी। चाडो पिपरिया गांव अमरिया से आठ-नौ किलोमीटर दूरी पर है। घटना के बाद दोनों सितारगंज निकल गए थे। पुलिस शानू की तलाश में जुटी है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed