फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown

लॉकडाउन 4.0: प्रशासन का दो शिफ्टों में मार्केट खोलने पर मंथन..मगर मानने होंगे लॉकडाउन के नियम

Sun, 17 May 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
lockdown
पीलीभीत। केंद्र सरकार कोविड-19 संक्रमण को फैलाव को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन का चौथे चरण लागू होने से पहले जिला प्रशासन ने लंबे समय से घरों में बंद आबादी को बड़ी रियायत देने पर मंथन शुरू कर दिया है। इसके लिए दो शिफ्टों में बाजार खोलने पर विचार किया जा रहा है। मगर, यह छूट तभी संभव है, जब सभी लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि बाजार में बिना मास्क लगाए अनावश्यक तरीके से घूमने, सामाजिक दूरी का पालन न होने या भीड़ मिलने पर दी गई छूट वापस ले ली जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन का तीसरा चरण रविवार यानी आज समाप्त हो रहा है। चौथा चरण 18 मई से शुरू होगा। पीएम मोदी कह चुके हैं कि लॉकडाउन का चौथा चरण नए कलेवर में होगा। हालांकि लॉकडाउन-4 को लेकर गृह मंत्रालय ने शनिवार शाम तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं कीं। मगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में लॉकडाउन-4 को नए कलेवर के साथ पेश करने की बात को देखते हुए प्रशासन ने पूरी मार्केट को दो शिफ्टों में खोलने पर मंथन शुरू कर दिया है। अभी हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मगर जल्द ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे पहले गृहमंत्रालय कई बड़ी रियायतें दे चुका है, मगर जनपद में लॉकडाउन नियमों का ठीक से पालन न होने की वजह से प्रशासन को ये रियायतें देने में हाथ पीछे खींचने पड़े। अब प्रशासन लॉकडाउन-4 में 55 दिनों में घरों में कैद 20 लाख से अधिक की आबादी को कुछ अधिक सहुलियत देने पर विचार करने में जुट गया है। मगर यह रियायतें तभी मिल सकेंगी, जब प्रत्येक व्यक्ति लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिफ्टों में खुल सकता है बाजार
अधिकारियों के मुताबिक लॉकडाउन 4.0 में यदि जनता सामाजिक दूरी का शत प्रतिशत पालन करेेगी तो पूरा बाजार खोला जा सकता है। फिलहाल यह सब कुछ जनता पर निर्भर है। अभी फिलहाल, दो शिफ्टों में बाजार खोलने पर मंथन चल रहा है। सुबह सात बजे से 12 बजे तक और अपराह्न दो से शाम सात बजे तक दुकानें खोली जाएंगी। बीच में 12 बजे से दो बजे तक बाजार बंद रहेगा। दो शिफ्टों में एक बार आधे शहर का और दूसरी बार बचे हुए आधे शहर का बाजार खोलने की योजना है। किस शिफ्ट में कौन सी दुकानें खुलेंगी और कौन सी बंद रहेंगी, यह अभी तय होना है। मेगामार्ट, सिनेमा हॉल से लेकर अन्य बाजारों के बारे में अभी प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी होना बाकी है। मगर, लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होते ही लोगों को राहत मिलनी तय है।

जनता पर निर्भर है छूट
लॉकडाउन-4 में प्रशासन कुछ बड़ी रियायतें देने पर मंथन कर रहा है। मगर यह सब कुछ जनता पर निर्भर है। जनता यदि लॉकडाउन के नियमों का पालन करेगी। सामाजिक दूरी का कड़ाई से निर्वहन होगा तो तो छूट दी जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर छूट वापस ले ली जाएगी। -वैभव श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed