फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Liquor distillery on village public path sparks outrage.

Pilibhit News: गांव के सार्वजनिक रास्ते पर शराब की भट्ठी, आक्रोश

Sat, 19 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Liquor distillery on village public path sparks outrage.
पास से गुजरने में बच्चों और महिलाओं को हो रही परेशानी, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरा भूड़ में सार्वजनिक रास्ते पर शराब की मंडली लगने का मामला सामने आया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष पंकज सागर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर शराब की भट्ठी को हटवाने की मांग की है।
शिकायती पत्र में बताया गया है कि गांव में सार्वजनिक रास्ते के पास शराब की भट्ठी चल रही है। आरोप है कि यहां दिनभर लोग शराब पीकर गाली-गलौज करते हुए रास्ते से गुजरते हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर भी गलत असर पड़ने की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों के अनुसार, शराब की दुकान के कारण गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को रास्ते से निकलने में असहजता होती है।
विज्ञापन

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब की भट्ठी के आसपास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के बाद लोग गंदगी करते हैं। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर सार्वजनिक रास्ते से शराब की भट्ठी हटवाने और आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में पार्वती सागर, मुन्नी देवी, रामसिंह, रोशन लाल, लीलवती, लोचन प्रसाद, धनीराम, गीतादेवी, नीरज देवी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed