{"_id":"6866c916934661649e076521","slug":"licenses-of-five-fertilizer-centers-suspended-over-sale-of-more-than-agricultural-land-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139026-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कृषि भूमि से अधिक की बिक्री पर पांच उर्वरक केंद्रों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कृषि भूमि से अधिक की बिक्री पर पांच उर्वरक केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
पीलीभीत। छह किसानों को कृषि भूमि से अधिक उर्वरक बिक्री करने पर कृषि अधिकारी ने पांच उर्वरक केंद्रों के लाइसेंस निलंबित किए हैं।
किसानों को उर्वरक उनकी खेती के अनुसार उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। इसके बाद भी उवर्रक केंद्र संचालक गोलमाल कर रहे है। बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने जिले में कई स्थानों पर छापे मारे।
इस दौरान मैसर्स दीक्षित एग्री जंक्शन सेवा केंद्र नारायणपुर, मैसर्स मोहित बीज भंडार बरखेड़ा, मैसर्स देवेंद्र खाद भंडार शाही नरायनपुर, मैसर्स संजीव खाद भंडार बिलसंडा और आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र बिलसंडा की दुकानों पर दस्तावेजों के मिलान पर काफी गोलमाल मिला। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने पांचों दुकानों के लाइसेंस निलंबित करते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। संवाद