फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lessons learned by the villagers angry by the recovery team

वसूली से गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत टीम को सिखाया सबक 

Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 23 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
अफसरों को बिना बताए दलेलगंज गांव पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का डर दिखाकर वसूली कर रहे बिजली कर्मचारियों पर पब्लिक का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने टीम को घेरकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद दोनों के बीच सुलह होने पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। उधर विभागीय अधिकारी मामला संज्ञान में न होने की बात कहकर साख बचाने में जुटे रहे। बिजली विभाग के एक अधिकारी का ड्राइवर अपने साथ तीन -चार युवकों को लेकर जहानाबाद के दलेलगंज गांव पहुंच गया। मीटर लगाने आने की बात कहकर एकाएक घर की चेकिंग की जाने लगी। इस बीच आरोप है कि कुछ स्थानों पर कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल पकड़ा गया। जिसक-े बाद कार्रवाई का डर दिखाकर सुविधा शुल्क की वसूली शुरू कर दी। दो मकान व एक दुकान से रुपये लेने के बाद भी गांव में ही घूमते रहे। उधर आए दिन की उगाही से परेशान ग्रामीण एकजुट हो गए। जिसके बाद टीम को पकड़कर कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर के सुधार को लेकर नोकझोंक शुरू कर दी। कुछ ही देर में भीड़ आक्रोशित हो गई और टीम में शामिल एक अफसर के चालक की पिटाई कर दी। लोगों ने उसकी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बिजली कर्मियों ने अपने साथ हुई मारपीट की तहरीर देने से इनकार कर दिया। खुद को फंसता देख ग्रामीणों से वसूल किए गए रुपये लौटाकर सुलह कर ली गई और मामला रफा-दफा कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर सख्ती करने के बजाए विभागीय अधिकारी महकमें की साख बचाने में जुटे हैं।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed