{"_id":"67a8fff54a546e97e701f0bc","slug":"leopard-attacked-and-injured-an-old-man-who-was-cutting-fodder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130481-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चारा काट रहे बुजुर्ग पर तेंदुआ ने हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चारा काट रहे बुजुर्ग पर तेंदुआ ने हमला कर किया घायल
Mon, 10 Feb 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
वन्य जीव के हमले से घायल रामनरेश।संवाद
- फोटो : mathura
पूरनपुर। खेत में चारा काट रहे गांव बिलहरी निवासी रामनरेश मिश्रा (70) पर तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया। घटना पर आक्रोशित कई लोग डंडे लेकर वन विभाग की चौकी पर पहुंचे और हंगामा किया। वन चौकी पर किसी कर्मचारी के न मिलने पर हंगामा कर रहे लोग घरों को लौट गए।
हरीपुर जंगल से करीब एक किलोमीटर बिलहरी गांव है। जंगल से निकले वन्यजीव अक्सर गांव तक आ जाते हैं। रविवार को गांव निवासी रामनरेश मिश्रा जानवरों के लिए खेत में चारा काट रहे थे। इस दौरान समीप के गन्ना के खेत से निकले तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।
घायल को सीएचसी लाया गया। यहां सामाजिक वानिकी के कर्मचारियों ने पहुंचकर रामनरेश से घटना की जानकारी की। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गांव के समीप हरीपुर रेंज की वन चौकी पर डंडों के साथ पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि, इससे पहले लोगों को आते देख चौकी पर मौजूद कर्मचारी खिसक गए।
विज्ञापन
सामाजिक वानिकी और हरीरपुर रेंजर वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंचे वनकर्मियों ने वन्य जीव के पगचिह्नों की तलाश की। मगर घास के चलते किसी भी वन्य जीव के पगचिह्न नहीं मिले। हरीपुर रेंजर ने बताया कि बाघ नहीं तेंदुआ का हमला हो सकता है। टीम को मौके पर निगरानी को लगाया गया है।