फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lekhpal caught taking bribe sent to jail

Pilibhit News: रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल को जेल भेजा

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal caught taking bribe sent to jail
कलीनगर। तूदाबंदी करने के नाम पर किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए लेखपाल के खिलाफ शुक्रवार देर रात माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद लेखपाल को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एंटी करप्शन की बरेली से आई टीम के प्रभारी प्रवीण सान्याल की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि पूरनपुर तहसील की ग्राम पंचायत सुंदरपुर के मौजा पूरनपुर कुरैया निवासी बख्शीश सिंह की ओर से एंटी करप्शन बरेली इकाई को 13 जुलाई को प्रार्थनापत्र दिया गया था। इसमें कहा गया था कि गांव में दो अलग-अलग गाटा संख्या पर उनके माता-पिता के नाम जमीन है। उन्होंने खेत की सही पैमाइश कराने के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया था।
विज्ञापन

हलका लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर खेत की पक्की तूदाबंदी करने के बजाय कच्ची तूदाबंदी कर दी। पिता के नाम दर्ज खेत की मेड़ पड़ोस के किसानों ने तोड़ दी। इस पर पिता की ओर से पैमाइश कराने के लिए बैंक में फीस जमा की गई। 19 मई को पैमाइश करने पहुंचे लेखपाल सुनील ने सही पैमाइश नहीं की। पक्की पैमाइश करने के लिए लेखपाल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने लगा। शिकायतकर्ता के कार्रवाई करने के लिए दिए प्रार्थनापत्र के बाद उसके बयान दर्ज कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन की बरेली इकाई की गोपनीय जांच में मामला सही पाया गया। इकाई के पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को निरीक्षक प्रवीण सान्याल टीम के साथ पीलीभीत पहुंचकर डीएम से मिले और सरकारी गवाहों को लेकर पूरनपुर पहुंचे। ढाबे पर शिकायतकर्ता से संपर्क कर गोपनीय स्तर से विभागीय प्रकिया के बाद पांच-पांच सौ के 20 नोट देकर लेखपाल को फोन कराया गया। इस पर लेखपाल ने बताया कि वह पूरनपुर की पंकज कॉलोनी में अपने कमरे पर है, वहीं आकर रुपये दे दे।
किसान के कमरे पर पहुंचने के बाद रिश्वत के रूप में दस हजार रुपये दिए गए। कानूनगो से भी मिल लेने की बात कही। पीछे से पहुंची टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद टीम लेखपाल को लेकर तहसील स्तरीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद माधोटांडा थाने पहुंची। टीम ने बीसलपुर स्थित लेखपाल के मूल निवास पर बीसलपुर पुलिस की मौजूदगी में परिवार की सहमति से तलाशी ली।

लेखपाल के कमरे में रखी अलमारी से 1,49,666 रुपये बरामद हुए। रुपये के बारे में परिवार के लोग कुछ नहीं बता सके। इस पर नकदी जब्त कर ली गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि एंटी करप्शन की ओर से लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद लेखपाल को बरेली भेजा गया। वहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed