फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lawyers cuts policemens challan

वकीलों ने काटे पुलिसकर्मियों के चालान, वसूला जुर्माना

Sat, 05 Aug 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sat, 05 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
Lawyers cuts policemens challan
lawyers-policemen

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए पुलिस को सड़कों पर चालान करते अक्सर देखा होगा। कभी कभार पुलिस के चालान खुद पुलिस भी करती दिखाई दी होगी, लेकिन अधिवक्ताओं ने एक दिन पूर्व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान साथी अधिवक्ता से की गई अभद्रता के विरोध में नियम उल्लंघन करने पर पुलिस को ही घेर लिया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम राठौर की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कचहरी में प्रवेश करने वाले पुलिसकर्मियों से हेलमेट और वाहन के कागजात चेक किए। खामियां मिलने पर बार एसोसिएशन के पैड पर पुलिसकर्मियों के चालान कर नकद जुर्माना वसूला। कुछ पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और बातचीत कर मामला शांत कराया जा सका। पुलिस के वाहनों के चालान अधिवक्ताओं द्वारा काटे जाने पर जहां खाकी की जमकर फजीहत हुई, वहीं मामला खासा चर्चा का विषय बना रहा। अधिवक्ताओं का आरोप था कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक दरोगा ने उनके साथी के साथ अभद्र व्यवहार किया। अपराधी को पकड़ने में असफल पुलिस अधिवक्ताओं के चालान कर रही है। जबकि नियम सभी के लिए बराबर है। अगर पुलिस निष्पक्ष है तो फिर महकमे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान क्यों नहीं किए जा रहे? इसी को लेकर गुस्साए अधिवक्ता जजी परिसर में जमा हुए। इसके बाद बार अध्यक्ष की अगुवाई में परिसर में वाहनों से आ रहे पुलिसकर्मियों को रोक चेक किया। इसमें एक भी पुलिसकर्मी नियमों का पालन करता नहीं मिला। अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के पैड पर उनके चालान किए और जुर्माना वसूला। इस दौरान वीडियो बना रहे एक सिपाही से अधिवक्ताओं की तीखी झड़प हो गई। जिसको बार अध्यक्ष ने शांत कराया। उधर वकीलों के चालान करने पर पुलिसकर्मी परेशान हो गए। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जिस पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनका पक्ष जाना। इसमें दरोगा की शिकायत करने के साथ ही वकीलों ने सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे पुलिसकर्मियों की भी चेकिंग करने की मांग की। सीओ के आश्वासन के बाद मामला शांत कराया जा सका। सीओ सिटी ने बताया कि अधिवक्ताओं से बातचीत के बाद विवाद समाप्त हो गया है। चेकिंग में बेवजह अधिवक्ताओं को परेशान नहीं किया जाएगा और नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई होगी। इसके अलावा चेकिंग के दौरान रोकते वक्त पुलिसकर्मी किसी की बाइक चाबी निकालकर नहीं रखेंगे। खुद भी नियमों का पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed