फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Laboratory being built with Rs 60 lakhs in Government Girls Inter College

Pilibhit News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 60 लाख से बन रही प्रयोगशाला

Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 28 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Laboratory being built with Rs 60 lakhs in Government Girls Inter College
शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बना लैंब का भवन । संवाद
पीलीभीत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जर्जर हो चुकी प्रयोगशाला जल्द ही नए रूप में नजर आएगी। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत प्रयोगशाला का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से 60 लाख रुपये दिए गए हैं। 30 लाख की पहली किस्त आने पर निर्धारित काम पूरा कर लिया गया है। दूसरी 30 लाख की किस्त आने पर बाकी काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्ष 1938 में बने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में करीब दो हजार छात्राएं पढ़ती हैं। इनमें साइंस की करीब 200 छात्राएं 11वीं व 12वीं की पढ़ाई कर रही हैं। विज्ञान में प्रैक्टिकल के लिए यहां प्रयोगशाला बनी है। इसमें उपकरण भी हैं और पढ़ाने लिए प्रवक्ता भी। लैब असिस्टेंट नहीं है। प्रयोगशाला का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि वहां प्रयोग करना तो दूर खड़े होना भी मुश्किल है। इससे पांच महीने से प्रयोगशाला बंद है।
विज्ञापन

अब जल्द ही यह परेशानी दूरी हो जाएगी। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत 60 लाख रुपये से कॉलेज में प्रयोगशाला का कायाकल्प कराया जा रहा है। करीब 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 30 लाख रुपये की दूसरी किस्त मिलने पर बाकी काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह कमरों में चल रही थी तीन विषयाें की प्रयोगशाला
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 12 कमरों का विज्ञान भवन अलग बना है। वर्ष 1984 में यह बना था। कॉलेज में तीन विषय जीव विज्ञान, भौतिक और रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं छह कमरों में संचालित हो रही हैं, जबकि छह कमरों में कक्षाएं लगती हैं। मरम्मत व बजट के अभाव में भवन जर्जर होता चला गया। पांच महीने से प्रयोगशाला बंद है। हालांकि शिक्षकों का दावा है कि दूसरी जगह प्रैक्टिकल कराए जा रहे हैं।



वर्जन
60 लाख की लागत से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला के लिए भवन तैयार किया जा रहा है। आधे से ज्यादा काम हो चुका है। दूसरी किस्त आते ही बाकी काम पूरा कर लिया जाएगा। - जमुना प्रसाद, जेई प्रांतीय लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed