फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kotwal people to refuse to play on the raging colors

रंग खेलने से मना करने पर कोतवाल पर भड़के लोग

Wed, 23 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
ब्यूरो/ पीलीभीत। Updated Wed, 23 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kotwal people to refuse to play on the raging colors
रंग में भंग डालने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
जाटो वाले चौराहे पर रंग में भंग डालने की कोशिश
विज्ञापन

 संभ्रांत लोगों और पुलिस की वार्ता के बाद लोगों ने खेला रंग
चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात

शहर के जाटो वाले चौराहे पर बुधवार सुबह रंग खेलने को लेकर बवाल होते-होते बचा। आरोप है कि शहर कोतवाल ने रंग खेलने की तैयारी कर रहे लोगों से चौराहे पर रंग खेलने से मना किया था। इस पर लोग भड़क उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बिगड़ता देख सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही कई अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। संभ्रांत लोग भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस और उनके बीच वार्ता के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने रंग खेला।

जाटो वाले चौराहे पर पिछले दिनों एक लड़की को छेड़ने की बात को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इसके चलते पुलिस इस चौराहे पर विशेष सतर्कता बरते हुए थी। बुधवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे मोहल्ले के कुछ युवा रंग खेलने की वहां तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उधर से गुजर रहे शहर कोतवाल वीके गौतम ने रुक कर चौराहे पर रंग खेलने से उन्हें मना कर दिया। आरोप है कि कोतवाल ने कहा कि रंग 24 मार्च को खेला जाएगा तो उसी दिन रंग खेले। इसके अलावा चौराहे से गुजरने वाले लोगों से पूछकर ही रंग लगाए। जो मना कर दे उस पर रंग न डालें। कोतवाल का इतना कहना था कि रंग खेलने की तैयारी में जुटे युवा भड़क उठे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बिगड़ता देख कोतवाल ने कंट्रोल को सूचना दी। इस पर काफी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गया। आसपास के मोहल्ले के भी तमाम संभ्रांत लोग वहां पहुंच गए। संभ्रांत लोगों व पुलिस के बीच करीब आधा घंटे तक हुई वार्ता के बाद संभ्रांत लोगों के समझाने पर उत्तेजित युवा शांत हो सके। घटना के बाद से ऐहतियात के तौर पर चौराहे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। कोतवाल वीके गौतम ने बताया कि चौराहे पर कुछ लोगों ने एक बाइक सवार को रंग डालने के लिए रोका था। उसे छुड़वा दिया। इसके अलावा कोई मामला नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed