फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

कोरोना योद्धा ने कहा - डॉक्टरों की वजह से जीत गया मुश्किल जंग

Tue, 14 Apr 2020 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अपने घर जाता मेराज। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। 22 दिन तक कोरोना से जंग लड़कर घर लौटे 27 वर्षीय मेराज ने कहा कि डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी है। जब उनकी कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई तो उनको हर पल मौत का खौफ नजर आता था। वह उस समय सिर्फ अल्लाह को याद करते थे। मगर, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने हौसला बढ़ाया। मन को मजबूत करके इस मुश्किल जंग को लड़ा। जिस तरह का दर्द उन्होंने सहा, वैसा कोई दूसरा न सहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर जाते समय मेराज ने इलाज करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। संक्षिप्त बातचीत में कोरोना योद्धा ने कहा कि अभी वह डॉक्टरों की सलाह पर 14 दिन तक घर में एकांत में रहेंगे। उसके बाद वह आम पब्लिक को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेंगे क्योंकि सतर्कता और जागरूकता से कोरोना को हरा सकते हैं। हर किसी को डॉक्टरों के बताए नियमों का पालन करना चाहिए। आइसोलेशन वार्ड से निकलते वक्त मेराज ने चिकित्सकों के सम्मान में कविता भी पढ़कर सुनाई।
विज्ञापन

पहले परेशान था, फिर हौसला बढ़ा
आइसोलेशन वार्ड में उसकी अम्मी 20 मार्च से भर्ती थीं। एक स्थान पर रहने के बाद भी वह अम्मी से नहीं मिलने जाता था। क्योंकि डॉक्टरों ने मना कर दिया था। बाद में क्वारंटीन वार्ड से उन्हें भी आइसोलेशन में भर्ती कर दिया गया। तब मोबाइल फोन भी पास नहीं था। पहले कुछ दिन परेशान रहा। ड्यूटी करने वाले स्टाफ ने हौसला बढ़ाया। इसके बाद उन्होंन खाली समय का उपयोग कर कोरोना और डॉक्टरों पर एक कविता लिखी। सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन ने बताया कि मेराज कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बहुत परेशान थे, लेकिन उन्होंने और समस्त स्टाफ ने हिम्मत से काम लेने की सलाह देकर हौसला बढ़ाया। दोनों कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक ने डॉक्टरों का किया स्वागत
दोनों कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने तो खुशी जताई ही, सदर विधायक संजय सिंह गंगवार ने जिला अस्पताल में पहुंचकर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन और उनकी पूरी टीम का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को विधायक ने माला पहनाई और उन पर फूलों की बारिश की। कहा कि डॉक्टरों और मेडिकल टीम की मेहनत की वजह से ही जनपद में अब कोई कोरोना संक्रमित मरीज नहीं रह गया। डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर हम सबकी मदद कर रहे हैं, उसके लिए उनका जितना भी सम्मान किया जाए, उतना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed