फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   korona virus

कोरोना वायरस: सीएम की सख्ती के बाद जागा जिला प्रशासन

Wed, 04 Mar 2020 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
korona virus
पीलीभीत। सूबे में एकाएक कोरोना वायरस के संदिग्धों में इजाफा होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सख्ती ने प्रशासन को भी सतर्क कर दिया। कोरोना वायरस से निपटने के लिए बुधवार को प्रशासन सख्त नजर आया।
विज्ञापन

डीएम ने गांधी सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बचाव के इंतजामों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला पुरुष एवं महिला अस्पताल में बने कोरोना वार्डों की गहनता से जांच की। दोनों अस्पताल में कोरोना वायसर से निपटने के लिए इंतजाम तो मिले, लेकिन तमाम खामियां पाई गई। डीएम ने सीएमएस को तत्काल खामियां सुधारने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

आइसोलेशन वार्डों का निरीक्षण करें
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को गांधी सभागार में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए तैयारियों की समीक्षा कर सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को जिला अस्पताल समेत सीएचसी के आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाऐं ठीक करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि वार्ड में सभी तरह के मास्क और किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। एडीएम से कहा कि सभी एसडीएम स्वास्थ्य केंद्रों के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर रोजाना रिपोर्ट प्राप्त करें। विदेश यात्रा से वापस आने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाए। आईएमए डॉक्टरों से भी अपने अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा। डीएम ने कहा कि डॉक्टर आम जनमानस में सुरक्षा संबंधी उपायों का प्रचार प्रसार कराकर प्रशासन का सहयोग करें। जनता को भी कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें
डॉक्टरों ने जानकारी दी कि सर्दी, जुकाम या बुखार महसूस होने पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोयें। छींक या खांसी आने पर रूमाल का प्रयोग करें। यदि कोई समस्या आ रही हो तो तत्काल डाक्टर से परामर्श लें। सीएमओ को ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता बढ़ाने को बैठकें करने के निर्देश दिए। जिसमें सीएमओ, बीडीओ, बीएसए, डीआईओएस समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थिति रहेंगे। बैठक में एडीएम वित्त अतुल सिंह, एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी समेत सभी एमओआईसी और आईएमए के पदाधिकारी मौजूद रहे।

डीएम को कोराना वार्ड में इंतजाम तो मिले.. कई खामियां भी मिली
डीएम वैभव श्रीवास्तव समीक्षा बैठक के बाद जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुरुष अस्पताल के कोरोना वार्ड का बारीकी से निरीक्षण किया। सीएमएस को खिड़कियां और साफ सफाई के इंतजाम दुरुस्त कराने को कहा। डीएम को बताया कि आने वाले मरीज के लिए अलग से चेंजिंग रूम बनाया गया है। जिस पर डीएम ने सीएमएस को वार्ड में ही इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वार्ड के बाहरी हिस्से में डीएम को पर्दे लहराते मिले। जिस पर उन्होंने पर्दों के स्थान पर हार्ड बोर्ड से उस हिस्से को पूरी तरह से बंद करने को कहा। यहां उन्होंने पीपीई ड्रेस, मॉस्क की उपलब्धता की जानकारी ली। महिला अस्पताल में डीएम को दूसरी मंजिल पर बने कारोना वार्ड तक पहुंचने के लिए मरीजों के बीच होकर पहुंचना पड़ा। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और गाइड लाइन के मुताबिक कोरोना वार्ड को नीचे किसी अन्य स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन, डॉ. अनीता चौरसिया, डॉ. रमाकांत सागर समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed