फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kisan mahapanchayat will be held tomorrow at the gate of Bajaj sugar mill

Pilibhit News: 15 को चीनी मिल गेट पर किसान महापंचायत, आएंगे वीएम सिंह...

Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Kisan mahapanchayat will be held tomorrow at the gate of Bajaj sugar mill
बरखेड़ा चीनी मिल गेट पर धरना देते राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के लोग। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गन्ना मूल्य घोषित करने और भुगतान समेत कई मांगों को लेकर बजाज चीनी मिल गेट पर 15 जनवरी को किसान महापंचायत होगी। इसमें संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह आएंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का विभिन्न मांगों को लेकर बरखेड़ा में बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल पर बीती दो जनवरी से धरना चल रहा है। संगठन पिछले पेराई सत्र का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित किए जाने, 14 दिन में गन्ने का भुगतान किए जाने व वर्तमान पेराई सत्र का गन्ने का लाभकारी मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने समेत कई मांग कर रहा है।
विज्ञापन

संगठन के जिला उपाध्यक्ष हरिओम गंगवार ने बताया कि 15 जनवरी रविवार को संगठन के मुखिया बीएम सिंह धरना स्थल पर आ रहे हैं। इसी दिन किसान महापंचायत होगी। 14 जनवरी शनिवार को मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का आयोजन भी धरना स्थल पर ही होगा। इस दौरान नत्थूलाल आचार्य, सियाराम गंगवार समेत दर्जनों संगठन के कार्यकर्ता एवं गन्ना किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed