फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kiran became the president, Nisha was given the responsibility of the post of vice president

Pilibhit News: किरण बनीं अध्यक्ष, निशा को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

Tue, 03 Jun 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 03 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kiran became the president, Nisha was given the responsibility of the post of vice president
पीलीभीत। अलायंस क्लब मधुबन एवं मैत्री की नई टीम का गठन किया गया है। किरण हाडा को अध्यक्ष और निशा सक्सेना को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के सदस्यों ने रविवार की देर शाम शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

होटल में हुए इंस्टॉलेशन एवं अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन रुचि सिंगल और उनकी टीम की ओर से किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. एसके शर्मा, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल, अजय कुमा, मधु कुमार, मिथिलेश शर्मा, प्रिय जगोता व अनुरीत सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन नीतू सिंह और वर्षा सक्सेना ने किया। अनिविका अग्रवाल ने स्वागत नृत्य और जोयाना मैनी ने ईश वंदना प्रस्तुत की।
चार्टर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मधु कुमार ने नई टीम की अध्यक्ष किरण हाडा, उपाध्यक्ष निशा सक्सेना, सचिव पंकज सक्सेना, उप सचिव निर्मला, कोषाध्यक्ष नीतू वर्मा व शशि मैनी और संगीता शुक्ला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष रुचि सिंगल ने मधु कुमार को गुडविल एंबेसडर अवार्ड से नवाजा। इस मौके पर खटीमा अलायंस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र परुथी एवं उनकी टीम, शहर के अन्य क्लबों के अध्यक्ष, सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed