फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Kids will learn from radio, speak English

बच्चे रेडियो से सीखेंगे अंग्रेजी बोलना

Tue, 11 Jul 2017 10:58 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Tue, 11 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Kids will learn from radio, speak English
माौजूद ‌िश्‍ाशिक्ष्‍ाक
बॉ स्कूल व उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चे अब रेडियो की मदद से अंग्रेजी बोलना सीखेंगे। यूनीसेफ के सहयोग से आओ अंग्रेजी सीखे रेडिया कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेेडियो से 17 जुलाई से किया जाएगा। इसके लिए बॉ स्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक-एक अंग्रेजी शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

बच्चों को रोचक ढंग से अंग्रेजी सिखाने के लिए 90 एपिसोड वाला आओ अंग्रेजी सीखे रेडियो कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो से 17 जुलाई से शुरू किया जाएगा। प्रसारण का समय पूर्वाह्न 10.45 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। यह रेडियो कार्यक्रम बॉ स्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा छह के बच्चों के लिए है। रेडियो कार्यक्रम के जरिए बच्चों को बातचीत आदि के तौर तरीके बताए जाएंगें। इधर रेडियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी पर मंगलवार से दो दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान बताया कि रेडियो कार्यक्रम के सफल संचालन को प्रत्येक बॉ स्कूल व उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक-एक अंग्रेेजी शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाना है। यदि कहीं अंग्रेजी विषय का शिक्षक नहीं है तो उसके स्थान पर अन्य शिक्षक यह दायित्व निभा सकते हैं। जनपद स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसएसए राकेश पटेल, जिला समन्वयक टे्रनिंग सीबी यादव द्वारा दिया गया। इस मौके पर बॉ स्कूल की वार्डेन, शिक्षिकाएं व प्रत्येक ब्लाक के एक-एक अंग्रजी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed